28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल के दामः आज बड़ा फैसला ले सकती है मोदी सरकार, इन फॉर्मूलों से आएंगे ‘सस्ते दिन’

चार साल पूरे होने का जश्न मनाने से पहले मोदी सरकार अभी के सबसे ज्वलंत मु्द्दे पर चिंतित है। आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 23 May 2018, 12:51 AM IST

Modi

pm modi namo app

नई दिल्ली। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से जश्न की तैयारियों में जुटी है। दूसरी तरफ पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के आग उगलते दामों से देशभर में गुस्से का माहौल है। इन दिनों पेट्रोल भारत के अब तक के सबसे महंगे स्तर पर है। यही महंगाई मोदी सरकार के जश्न को फीका कर सकती है। लिहाजा अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सक्रिय हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दामों में गिरावट के लिए मैराथन बैठकों का दौर जारी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार बुधवार को कोई बड़ा कदम उठा सकती है।

नए फॉर्मूले पर मंथन के लिए मैराथन बैठक

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री ने बढ़ती कीमतों से चिंतित होकर बुधवार को तमाम वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक बुलाई है। मंत्रियों से विचार-विमर्श के बाद इस मसले पर विशेषज्ञों से मशविरा और एक उच्च स्तरीय बैठक किए जाने की संभावना है। संभावना है कि सरकार पेट्रोल की कीमतों में गिरावट के लिए कोई नया फॉर्मूला सामने रखेगी। इसे लेकर तमाम विकल्पों पर मशक्कत जारी है।

ये हैं संभावित विकल्प

- सबसे अधिक संभावना एक्साइज ड्यूटी और वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) में कटौती की है।
- सियासी रणनीति को ध्यान में रखते हुए बीजेपी शासित राज्यों को वैट कटौती का निर्देश दिया जा सकता है।
- जीएसटी के दायरे में लाना भी एक विकल्प है, हालांकि इसकी संभावना बेहद कम लग रही है।

पेट्रोल को 56 रुपए लीटर कर सकता है यह फॉर्मूला लेकिन शायद ही माने पीएम मोदी

पेट्रोलियम मंत्री ने डाल दिए थे हथियार

गौरतलब है कि नए फॉर्मूले की खोज के संकेत मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी दिए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अधिकारियों के साथ बैठक की भी बात कही थी। हालांकि कुछ हफ्तों पहले प्रधान खुद पेट्रोल-डीजल के दामों पर हथियार डालते नजर आए थे।

पाकिस्तान नेे अवैध कब्जे वाले कश्मीर को लेकर लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला